फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिर्च स्प्रे कर कार में रखी नकदी व सामान से भरा बैग लेकर भागे बाइक सवार

Thu, 27 Jun 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर बढ़मलिक स्थित केएमपी पुल के पास कार सवार महिला व परिजनों पर मिर्च स्प्रे कर बाइक सवार दो युवक नकदी व सामान का बैग चोरी कर ले गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बाइक सवारों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी वैली व्यू इस्टेट की रहने वाली स्वाति ने पुलिस को बताया कि वह परिजनों संग मनाली घूमने गई थीं। परिवार के सदस्य दो कारों में सवार होकर गुरुग्राम लौट रहे थे। एक कार को स्वाति चला रही थी, जबकि दूसरी को उनके पति अखिलेश चला रहे थे। स्वाति के साथ उनकी मां और अन्य महिला सवार थी। जबकि दूसरी कार में घर के पुरुष सदस्य थे। जब वह केएमपी पर पहुंचे तो पानी लेने के लिए दुकान के पास कार रोक ली। इसी बीच एक बाइक स्वाति की कार के पास आकर रुकी। बाइक पर दो युवक सवार थे। उन्होंने कार के अंदर मिर्च स्प्रे कर दिया। इससे स्वाति, उनकी मां और अन्य महिलाओं की आंखों में जलन होने लगी। जब तक वह संभल पाती बाइक सवार कार से बैग लेकर भाग गए। बैग में छह हजार रुपये, चांदी का सिक्का, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य कागजात थे। थाना राई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें