खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर रोहट गांव में सर्विस लेन पर प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रोहतक के गांव कंसाला निवासी विजय की मौत हो गई जबकि गांव घरौठी निवासी रवि घायल हो गए। दोनों लोग हेलमेट पहने थे।
रोहतक के घरौठी निवासी रवि ने बताया कि वह विजय के साथ बाइक से सोनीपत गए थे। सोनीपत में काम निपटाकर दोनों वापस खरखौदा आ रहे थे। वह खरखौदा से बहादुरगढ़ के लिए चलने वाली निजी बसों में परिचालक के तौर पर कार्यरत हैं, विजय भी एक बस में परिचालक थे।
सोनीपत से शाम को बाइक लेकर वे खरखौदा आ रहे थे। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर रोहट गांव में कंवाली मोड़ से सर्विस लेन पर पहुंचे तो सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों नीचे गिरकर बुरी तरीके से घायल हो गए।
हाईवे एंबुलेंस ने उन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। रवि को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया किया है।
पांच साल पहले हुई थी विजय की शादी
विजय की पांच वर्ष पहले शादी हुई थी और उनका साढ़े तीन वर्ष का एक बेटा है। हादसे के बाद बेटे के सिर से पिता का साया हट गया है। विजय की इस तरह हादसे में मौत के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
फोटो : 30: विजय, फाइल फोटो