फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 10 Dec 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव आहुलाना के पास गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रविवार रात बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर मौके से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। बरोदा थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव आहुलाना निवासी अजय ने बताया कि उनके बड़े भाई विजय कुमार गोहाना के निजी विद्यालय में नौकरी करते थे और खेतीबाड़ी भी करते थे। उनके पास एक लड़का और तीन लड़की हैं। विजय कुमार रविवार देर रात बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहे थे। गांव बरोदा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चालक ने ट्रैक्टर के पीछे गन्ने से भरी ट्राॅली जोड़ी हुई थी। चालक घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। विजय कुमार हादसे के बाद बाइक समेत गड्ढे में जा गिरे, जहां उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में रखवाया। सोमवार सुबह शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराया और पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें