फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नशा करते कहासुनी हुई तो दोस्त ने गर्दन पर धारदार हथियार से किया वार

Tue, 10 Dec 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा दोस्ती जैसे पवित्र रिश्ते में भी दरार पैदा कर देता है। ऐसा ही मामला सेक्टर-7 मोड़ के पास सामने आया है। जहां नशा कर रहे दो युवकों की आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान युवक ने दोस्त की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


जींद रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू पार्क क्षेत्र निवासी शिवम ने पुलिस को बताया कि वह नशा करता है। 7 दिसंबर की देर शाम वह सेक्टर-7 मोड़ के पास साथी मीटी के साथ नशा कर रहा था। नशा होने पर दोनों में कहासुनी हो गई। मीटी ने अचानक धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिए। जब उन्होंने चिल्लाना शुरू किया तो उसका दोस्त जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया। शिवम को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया था। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्ती के रिश्ते पर भी भारी पड़ रहा नशा
नशा दोस्ती के रिश्ते पर भी भारी पड़ रहा है। गोहाना में दोस्त पर हमला करने के मामला सामने आने से पहले कुंडली में दोस्त की हत्या किए जाने का मामला आया था। कुंडली में शराब का नशा करने के बाद कहासुनी होने पर साथी ने डंबल से हमला कर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था, जिसमें पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें