गन्नौर। ड्यटी से घर लौट रहे युवकों की बाइक ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा गांव गुमड़ के पास मंगलवार रात में हुआ। मृतक के भाई ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी है।
गांव सरढ़ाना निवासी दीपक ने बताया कि उनके चचेरे भाई मोहित दिल्ली में नौकरी करते थे। वह मंगलवार रात में डयूटी खत्म करने के बाद अपने दोस्त कृष्ण के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह गुमड़ गांव के पास पहुंचे तो आगे जा रहे ट्रैक्टर में लाइट न होने के कारण उनकी बाइक ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और दोनों को सोनीपत ले गए। लेकिन चोट अधिक लगने की वजह से मोहित ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि कृष्ण को सोनीपत के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है । गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।