फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजकीय सम्मान के साथ किया बीएसएफ जवान का अंतिम संस्कार

Thu, 30 Mar 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36: पबनेरा में बीएसएफ के जवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि देते परिजन व ग्रामीण।
विज्ञापन
गन्नौर। गांव पबनेरा निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात सहायक उप निरीक्षक नरेश की बीमारी के चलते निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। यहां पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सहायक कमांडेंट रघुराज के नेतृत्व में बीएसएफ की टुकड़ी ने उन्हें शोक सलामी दी।
विज्ञापन

एएसआई नरेश (50) आसाम के गुवाहाटी में तैनात थे। वह काफी समय से मधुमेह से पीड़ित थे। बीमारी के चलते वह गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती थे। अपने पिता के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए एक सप्ताह पहले ही उनके बेटे अमित गुवाहाटी गए थे। अस्पताल में मंगलवार को नरेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को गांव पहुंचा। जींद के नरवाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह व मुरथल थाना प्रभारी जसपाल ने अपनी टीम के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। नरेश अपने पीछे पत्नी, बेटा अमित कुमार और बेटी स्नेह को छोड़ गए हैं।

फोटो 36: पबनेरा में बीएसएफ के जवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि देते परिजन व ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें