फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाइक को टेंपो ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, मां घायल

Sun, 14 Jul 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। उमेदगढ़ से बेगा जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र व मां घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सक ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक के बेटे शमशेर ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

उमेदगढ़ निवासी शमशेर ने बताया कि उनके पिता अब्बास, उनकी मां रहीमा व भाई समीर बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए बेगा जा रहे थे। वह जब घसौली के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टेंपो चालक मौके से भाग गया। इसके बाद बाइक सवार उनके माता-पिता व भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया तो चिकित्सक ने उनके पिता व भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी मां रहीमा खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। इस संबंध में बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें