फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 360 जटवाड़ा खत्री खाप के प्रधान बने बिजेंद्र खत्री

Mon, 10 Nov 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के जटवाड़ा ​स्थित ​शिव मंदिर में नवनियुक्त 360 जटवाड़ा खत्री खाप के प्रधान बिजे - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनीपत। जटवाड़ा के शिव मंदिर में रविवार को हुई 360 जटवाड़ा खत्री खाप की बैठक में सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर बिजेंद्र खत्री को प्रधान बनाया है। बिजेंद्र खत्री हरियाणा पुलिस से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त है। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रधान पद के लिए बिजेंद्र के नाम पर सहमति जताई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राजेंद्र खत्री ने नवनियुक्त प्रधान को पगड़ी पहना कर जिम्मेदारी सौंपी। प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने पर बिजेंद्र खत्री ने कहा कि वह सामाजिक परंपराओं का निर्वाह कर समाज के उत्थान में अपना योगदान देंगे। वह हमेशा समाज के लिए कार्य करेंगे।
इस मौके पर संयोजक अशोक खत्री, जगबीर नंबरदार, मीनू नंबरदार, कंवल खत्री, जसबीर खत्री, महेंद्र मुंशी, महताब खत्री, ईश्वर खत्री, सतेंद्र, प्रदीप, जगदीश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें