गोहाना। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से जिला अध्यक्ष और हलका अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीभगवान पाराशर के निर्देश पर गांव तिहाड़ कलां के बिजेंद्र को जिला सोनीपत इकाई और पवन वशिष्ठ को गोहाना हलका इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में इंद्रजीत विरमानी, सरपंच रामकरण, हंसराज बुटाना, पहलवान सुभाष कासंडी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम कौशिक, नगर पार्षद मनोज कौशिक, राजू, राकेश भंडेरी व सरपंच रमेश ठसका विशेष रूप से उपस्थित रहे।