फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक मंच पर चमक रही बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर : मोतीलाल

Mon, 24 Mar 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के कुंडली स्थित एचएसआईआईडीसी सभागार में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक भा
विज्ञापन
सोनीपत। बिहार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने कहा है कि वैश्विक मंच पर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर व विकास की गति चमक रही है। बिहार वह राज्य है, जहां देश के पहले नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। वहीं से देश में शिक्षा की शुरुआत हुई थी। जहां पहले बिहार की पहचान गरीब राज्य के रूप में थी, आज उसकी पहचान विकास के रूप में है। केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से बिहार विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से कुंडली स्थित एचएसआईआईडीसी सभागार में एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व पूर्व बिहार विधान परिषद के सदस्य रजनीश कुमार ने भी शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राई की विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत के विधायक निखिल मदान, भाजपा सोनीपत अध्यक्ष अशोक भारद्वाज व मेयर राजीव जैन ने भाग लिया। मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि सरकार बिहार में नए-नए उद्योगों स्थापित कर रही है, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। उद्योग स्थापित करने के लिए सुरक्षित व पारदर्शी माहौल प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने हरियाणा के उद्योगपतियों से बिहार में निवेश करने का आह्वान भी किया।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के विकास में बिहार व वहां के लोगों का अहम योगदान है। राई क्षेत्र में बिहार से लाखों लोग यहां की कंपनियों में कार्यरत हैं। इससे क्षेत्र को उद्योग जगत में अलग पहचान मिली है। आज का कार्यक्रम आपसी भाईचारे की भावना का प्रतीक है। हरियाणा व बिहार के लोग छठ पूजा जैसे पर्वों को आपस में मिलकर मनाते हैं। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि बिहार ने पूरे विश्व को ज्ञान, नीति व धर्म का संदेश दिया।
विज्ञापन

पूर्व बिहार विधान परिषद के सदस्य रजनीश कुमार ने कहा कि बिहार दिवस के उपलक्ष्य में ऐसे कार्यक्रमों से दोनों राज्यों के लोगों में एकता का संचार होगा। दोनों राज्य आगे बढ़कर देश के विकास में अपना अहम योगदान प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में कुंडली नगरपालिका की अध्यक्ष शिमला देवी, संयोजक पार्षद निरंजन, अश्विनी, शंकर शास्त्री, संजय ठेकेदार, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, गांव भैरा बांकीपुर के सरपंच जयराम शर्मा मौजूद रहे।

फोटो 13- सोनीपत के कुंडली स्थित एचएसआईआईडीसी सभागार में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक भा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें