फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, गन्नौर अब बना अलग विद्युत डिविजन

विज्ञापन
फोटो 11: सोनीपत बिजली निगम के सब अर्बन कार्यकारी अ​भियंता अश्वनी कौशिक।
विज्ञापन
गन्नौर। क्षेत्र के विस्तार और उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए हरियाणा विद्युत वितरण निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधा और बिजली प्रबंधन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से गन्नौर डिविजन को अब सोनीपत सब अर्बन से अलग कर स्वतंत्र विद्युत डिवीजन बना दिया गया है।
विज्ञापन

जिससे गन्नौर क्षेत्र के शहरी, ग्रामीण व औद्योगिक उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारू बिजली सेवाएं मिलने की उम्मीद है। गन्नौर को अलग डिविजन का दर्जा दिए जाने के बाद रोहतक के कार्यकारी अभियंता प्रदीप लोहरा यहां का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

गन्नौर अलग डिविजन बनने के साथ ही अब दो के स्थान पर चार एसडीओ होंगे। अब तक बीएसटी कॉलोनी में गन्नौर शहरी व गढ़ी झंझारा रोड पर गन्नौर ग्रामीण सब डिविजन का संचालन हो रहा था। अब गन्नौर अलग डिविजन बनने के बाद यहां गन्नौर शहरी सब डिविजन से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र और कुछ गांवों को अलग कर एक नई सब डिविजन बनाई गई है, ताकि औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति को सुचारु रूप से विभाजित किया जा सके।
विज्ञापन

इसी तरह, गन्नौर ग्रामीण सब डिविजन से भी कुछ गांवों को अलग कर एक नया कैलाना सब डिवीजन बनाया गया है। दोनों नए सब डिविजन में दो नए एसडीओ भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही दोनों नई सब डिविजन के कार्यालय कहां खोले जाएंगे इसके लिए जगह का चयन किया जा रहा है।
- स्टाफ बढ़ेगा, शिकायत निवारण में तेजी आएगी

इन नए डिविजन के बनने से बिजली वितरण में पारदर्शिता बढ़ने के साथ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान समय पर हो सकेगा। उपभोक्ताओं को अब अपनी बिजली संबंधित कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए ज्यादा दूर नहीं आना पड़ेगा। वहीं अलग डिविजन बनने के साथ ही चारों सब डिविजनों में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इससे शहरी व ग्रामीण कार्यालयों का बोझ भी घटेगा और शिकायत निवारण में तेजी आएगी और तकनीकी सुधारों को लागू करना आसान होगा।

-
उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध करवाने और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के उद्देश्य से यह विभाजन किया गया है। अब गन्नौर क्षेत्र में बिजली संबंधित कार्यों के लिए उपभोक्ताओं को सोनीपत नहीं आना पड़ेगा। गन्नौर ग्रामीण कार्यालय का एसडीओ अभिषेक कौशिक व शहरी कार्यालय का खरखौदा के एसडीओ रवि कुमार अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। अभी बड़ी व कैलाना सब डिवीजन में भी जल्द ही नए एसडीओ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

अश्वनी कौशिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
फोटो 11: सोनीपत सब अर्बन एक्सईएन अश्विनी कौशिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें