फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिचपड़ी ए ने पानीपत के सिवाह बी की टीम को 3-0 से दी मात

Sat, 17 Feb 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26- गोहाना के गांव बिचपड़ी में फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। संव
विज्ञापन
गोहाना। गांव बिचपड़ी में खेली जा रही चार दिवसीय विशाल ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं टीमों ने जीत के लिए जोर लगाया। इस दौरान बिचपड़ी ए ने पानीपत के सिवाह बी टीम को 3-0 से मात दी।
विज्ञापन

फुटबाल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के गांवों से आई टीमों ने खेल प्रतिभा दिखाई। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, दूसरा 31 हजार रुपये और तीसरा 11 हजार रुपये रखा गया हैं। ग्रामीणों के सहयोग से हो रही प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फुटबॉल खेल की ओर रुझान बढ़ाना है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा से दर्शकों को काफी प्रभावित किया।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मेजबान टीम बिचपड़ी ए और पानीपत के सिवाह बी के मध्य खेला गया। इसमें बिचपड़ी ए ने सिवाह बी टीम को 3-0 के अंतर से मात देकर जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला भंभेवा और बिचपड़ी ओल्ड क्लब के मध्य खेला गया। इसमें पेनाल्टी शूटआउट में बिचपड़ी ओल्ड क्लब ने बाजी मारी। तीसरा मुकाबला बुटाना व बिचपड़ी घिशा क्लब के बीच खेला गया। इसमें बुटाना ने पेनाल्टी शूटआउट से बिचपड़ी घिशा क्लब को हराया। वहीं चौथा मुकाबला पानीपत के सिवाह ए व बिचपड़ी रेस क्लब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सिवाह ए ने 3-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 26- गोहाना के गांव बिचपड़ी में फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें