फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ ने विधायक से मांगों को पूरा कराने की मांग की

Sat, 17 Feb 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में विधायक इंदुराज नरवाल को ज्ञापन सौंपते स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के सदस्य। स्
विज्ञापन
गोहाना। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ ने बरोदा हलके से विधायक इंदुराज नरवाल को मांगपत्र सौंपा। विधायक से उनकी मांगों को विधानसभा सत्र में उठाने की मांग की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर वर्मा और महासचिव सतपाल खासा ने कहा कि सुपरवाइजरों के पदों को समाप्त किया जा रहा है। सरकार इन पदों को बहाल करे और स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रस्तावित तबादलों पर रोक लगाए। नए मानदंडों की आड़ में पदों को समाप्त किया जा रहा है। इस पर विधायक इंदुराज नरवाल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के पदों की बहाली व अन्य मांगों को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष राममेहर वर्मा ने बताया कि संघ का प्रतिनिधिमंडल अंबाला पहुंचकर स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज को भी ज्ञापन देगा। मांगें पूरी नहीं करने पर मार्च के प्रथम सप्ताह में करनाल में मुख्यमंत्री आवास के सामने अनशन भी करेंगे। इस मौके पर रणधीर चहल, हेमचंद्र शर्मा, प्रदीप मलिक, सुरेंद्र व सतपाल मोर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें