फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर से 10 लाख लेकर निकले थे भूपेंद्र, साढ़े आठ लाख का किया था भुगतान

Sun, 04 Jan 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :21: दिल्ली के नरेला के गांव लामपुर बॉर्डर स्थित प्रॉपर्टी डीलर भूपेंद्र उर्फ बीनू का कार्
विज्ञापन
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राई विधानसभा क्षेत्र के युवा हलका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ बीनू दहिया की हत्या ने न केवल राजनीतिक हलकों में बल्कि पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सिर पर ठोस हथियार से कई वार कर उनकी हत्या की गई है। बाद में सबूत मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया गया था।
विज्ञापन


भाई मनोज ने बताया कि भूपेंद्र उर्फ बीनू एक जनवरी को घर से कार्यालय जाने की बात कहकर निकले थे। उन्होंने पत्नी को बताया था कि किसी व्यक्ति को रुपये का भुगतान करना है। इसके लिए वह घर से करीब 10 लाख रुपये लेकर निकले थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने किसी को साढ़े आठ लाख रुपये का भुगतान भी किया था।
वह देर शाम तक लौटकर नहीं आए तो परिजनों ने उनके पास कॉल की। कॉल का जवाब नहीं मिलने पर परिजन उन्हें तलाशने निकले। देर रात करीब 11 बजे वह दिल्ली के गांव लामपुर के पास स्थित उनके कार्यालय में गए तो उनका शव खून से लथपथ मिला। वहां पर तसले (लोहे का बर्तन) में नकदी जली हुई थी। शव को जलाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

नहीं थी किसी से रंजिश

परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र की किसी से रंजिश नहीं थी। उनके प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्यालय में काफी संख्या में नोट जले मिले है। हालांकि, कितने नोट जले हैं इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। वहां उनका सोने का कड़ा और मोबाइल भी मिला है। लामपुर क्षेत्र में स्थित उनके प्रॉपर्टी डीलिंग कार्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं था जिसकी वजह से भूपेंद्र आमतौर पर शाम ढलने पर वहीं नहीं रुकते थे। ऐसे में वहां शव मिलना भी सवाल खड़ा कर रहा है।

डेढ़ दशक से कर रहे थे प्रॉपर्टी डीलिंग का काम, सितंबर में बने थे इनेलो के युवा हलका अध्यक्ष

मनोज ने बताया कि उनके भाई डेढ़ दशक से प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहे थे। दिल्ली-एनसीआर में उनकी नियमित आवाजाही रहती थी। वह इनेलो से जुड़े थे। 20 सितंबर 2025 को उन्हें राई विधानसभा क्षेत्र का युवा हलका अध्यक्ष बनाया गया था।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गांव नाहरी निवासी भूपेंद्र के परिवार में भाई मनोज, मां, पत्नी और बेटे हैं। उनकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी। उनका 14 साल का बेटा दक्ष राई खेलकूद स्कूल में आठवीं में पढ़ रहा है। छोटा बेटा गांव के स्कूल में पढ़ाई करता है।

भाजपा राज में कानून व्यवस्था चौपट

इनेलो जिला अध्यक्ष कुनाल गहलावत ने कहा कि लगातार बढ़ रही हत्याओं से कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। प्रदेश में इनेलो के वरिष्ठ नेता नफे सिंह राठी की हत्या हुई और अब दिल्ली क्षेत्र में युवा हलका अध्यक्ष की हत्या सरकार की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

परिवार ने की न्याय की मांग

भूपेंद्र दहिया की हत्या के बाद परिवार, पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में शोक के साथ आक्रोश है। परिजनों और इनेलो नेताओं ने मांग की है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

फोटो :21: दिल्ली के नरेला के गांव लामपुर बॉर्डर स्थित प्रॉपर्टी डीलर भूपेंद्र उर्फ बीनू का कार्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें