फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र ने हारे हुए विधायक को दिलाया था टिकट : अभय चौटाला

Fri, 22 Aug 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत के गांव राजपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर उपस्थित इनेलो राष्ट्रीय अ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर (सोनीपत)। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा बीते चुनाव में ही सत्ता से बाहर जा चुकी थी। लोग भ्रष्टाचार, महंगाई, खराब कानून व्यवस्था के कारण इस सरकार को बदलना चाहते थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ईडी के दबाव में भाजपा के सामने सरेंडर किया। उन्होंने जानबूझ कर हारने वाले विधायकों को टिकट दिलवाए।
चौटाला वीरवार को गांव राजपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम हलका अध्यक्ष बिजेंद्र रापरिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अनियंत्रित कानून-व्यवस्था की वजह से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब हर घर के बाहर सीसीटीवी लग रहे हैं।
विज्ञापन

जनता अब भाजपा सरकार से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 25 सितंबर को रोहतक में चौ. देवीलाल जयंती पर होने वाले सम्मान दिवस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचकर पूरे देश को बदलाव का संदेश दें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो को जनता विकल्प के रूप में देख चुकी है। यही वजह है कि पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा इनेलो से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, सेवानिवृत आईपीएस अनूप दहिया, युवा जिलाध्यक्ष विकास मलिक, महिला अध्यक्ष अनीता आंतिल, सुनील ढाका, पालेराम राठी, सतीश मलिक, आनंद सांदल, जयभगवान बैनिवाल, भूपेंद्र राठी, सिंटू त्यागी राई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें