फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दही हांडी फोड़ने में भोलाराम की टीम लगातार तीसरी बार विजेता

विज्ञापन
फोटो - सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में दही हांडी फोड़ते हुए युवा। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। जन्माष्टमी पर पुरानी सब्जी मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के लिए 22 फुट की ऊंचाई पर दही हांडी बांधी गई। इसमें गढ़ी सराय नामदार खां गांव निवासी भोलाराम सैनी की टीम विजेता रही। टीम ने लगातार तीसरे वर्ष प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. कपूर नरवाल और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकियां भी निकाली गईं।
कार्यक्रम में दर्शना नरवाल, शुभम गोयल, नवीन गर्ग, प्रभात जैन, विशाल जैन, वेद प्रकाश मेहता, एकता गोयल, अनिता शर्मा, संजय, गोविंद गोयल, विनोद अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, अशोक जैन, कुलभूषण गोयल, चंद्रशेखर शर्मा, राम निवास सैनी, पालेराम धीमान, ब्रह्मा सैनी, बिजेंद्र सैनी और ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें