गन्नौर। गांव पुरखास के खिलाड़ी भव्य गुलिया ने 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के दौरान जूडो के 81 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में देशभर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों ने भव्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजेश पहलवान पुरखासिया ने कहा कि भव्य ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। संवाद