फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें भगवंत मान : अर्चना गुप्ता

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में स्वागत समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, विधायक नि​खिल
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने अकाल तख्त के फैसले की अवहेलना की है। हाल ही में जिस मामले में तस्वीरों की सच्चाई सामने आई। उसमें हरियाणा सरकार और पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन

वह वीरवार को सोनीपत में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। कहा, नई मतदाता सूची में भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक नए पात्र मतदाताओं को जोडऩे में सहयोग करें। जो लोग नियमों के विपरीत अवैध रूप से मतदाता सूची में शामिल हुए हैं उनके जाएं।
आगे कहा, कांग्रेस के पास न तो मजबूत नेतृत्व बचा है और न ही स्पष्ट नीति जिसके कारण वह जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। 25 जून को आपातकाल की वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि इसी दिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र को आघात पहुंचाया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इस ऐतिहासिक घटना की जानकारी मिलनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताते हुए कहा कि नौवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में आपातकाल से संबंधित अध्याय शामिल किया गया है। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन बड़ौली, विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें