फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों से पीट-पीटकर की मां की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव रामनगर में गत दिनों एक बेटे ने अपनी मां को जमीनी विवाद में डंडो से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान घायल महिला ने दम तोड़ दिया। बड़े भाई नरेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
रामनगर निवासी महिला रुक्मणी के  नाम 25 एकड़ जमीन थी। जिसमें से उसने बंटवारे के दौरान 5-5 एकड़ जमीन तीनोें लड़कों के नाम कर दी थी। जबकि 10 एकड़ जमीन उसने अपने और अपनी 7 लड़कियों के गुजारे के लिए रख छोड़ी थी। धर्मेंद्र को यह बंटवारा मंजूर नहीं था, इसलिए वह बार-बार अपनी मां से उक्त 10 एकड़ जमीन से भी हिस्सा देने को लेकर झगड़ा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत मंगलवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी मां की डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। डंडों से गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन इलाज से संतुष्ट न होकर घायल महिला को सोनीपत में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें