फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखदेव ढाबे के पास युवकों से मारपीट, विरोध करने पर जीभ काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल। जीटी रोड पर सुखदेव ढाबे के पास शराब ठेके के सामने से कार हटाने को लेकर हुए झगड़े में पांच-छह युवकों ने दो दोस्तों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान विरोध करने पर एक युवक की जीभ काट दी गई। झगड़े में युवक की चेन व नकदी भी गुम हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से मुकीनपुर फिलहाल आईटीआई चौक के पास रहने वाले रवींद्र कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह जन्मदिन मनाने के लिए 5 जुलाई की रात को सुखदेव ढाबे पर खाना खाने गए थे। उसके साथ में पत्नी और बच्चे भी थे। साथ ही दोस्त टीना, उसकी पत्नी पूजा व दोस्त अरुण भी गए थे। वह और अरुण ढाबे पर वाशरूम जाने को रुक गए और अन्य कार में चले गए। उन्होंने ढाबे से निकलकर कार को शराब ठेके के पास रोक दिया। इस दौरान पांच-छह युवकों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। वह उनसे मारपीट करने लगे। एक युवक ने उसका गला दबा दिया और जीभ बाहर आने पर जीभ को काट दिया। उसके लहूलुहान होने पर वह अरुण को पीटकर भाग गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें