फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी अधिकारों के प्रति बनें संवेदनशील : प्राचार्य

Sat, 23 May 2026 08:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हिंदू कन्या विद्यालय में शनिवार को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न, नालसा हेल्पलाइन, पॉक्सो एक्ट, मुफ्त कानूनी सहायता विषय पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
प्राचार्य किरण गुप्ता ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून और अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कानूनी सेवक दीपक कुमार मंथन ने विवादों के समाधान में लोक अदालतों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। महिलाओं को किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय उचित मंच पर आवाज उठाना जरूरी है। वरिष्ठ अधिवक्ता शिव प्रसाद शर्मा ने भी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी पहलुओं को साझा किया।
विज्ञापन

बालमुकुंद मेहरा ने विद्यार्थियों को परिवार के संस्कार का महत्व और सामाजिक ढांचे में उनकी भूमिका के बारे में बताया। इस अवसर पर विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ की संयोजक मंजू मुखीजा, ममता शर्मा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें