फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इंटर विलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में राठधना और मलिकपुर की टीम जीतीं

Sat, 23 May 2026 08:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव उमेदगढ़ में आयोजित शुरू हुए इंटर विलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में मलिकपुर की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव उमेदगढ़ में इंटर विलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। पहला मुकाबला राठधाना और उल्देपुर की टीम के बीच खेला गया। राठधाना की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 157 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उल्देपुर की टीम दबाव में नजर आई। निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना सकी। इस तरह राठधाना ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुशील को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा मुकाबला उमेदगढ़ और मलिकपुर की टीमों के बीच खेला गया। उमेदगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए मलिकपुर की टीम ने 3 विकेट खोकर 6.3 ओवर में मैच जीत लिया।
इस दौरान केशव त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में विधायक देवेंद्र कादियान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि नपा पार्षद वरुण जैन रहे। विधायक ने बल्ले से शॉट लगाकर मैच का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

आयोजक जयप्रकाश, सोनू त्यागी, टिंकू सरपंच ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 41 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उमेश पंच, अनुज, बंटी, सौरभ, डॉ. करतार, रामकुमार सैनी, दिनेश, राजकुमार, सत्यवान और प्रमोद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें