फोटो : 17 : पुलिस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में बताते निरीक्षक।
- फोटो : 1
सोनीपत। यातायात नियमों के पालन में लापरवाही कई बार बड़े हादसों की वजह बन जाती है। बुधवार को यातायात पुलिस की ओर से पुलिस पब्लिक स्कूल, सरकारी स्कूल बड़वासनी व सरकारी स्कूल मुरथल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों भी इस बात के लिए प्रेरित किया गया कि वे यातायात नियमों का संजीदगी से पालन करें।
ट्रैफिक इंचार्ज साउथ जोन निरीक्षक प्रदीप ने अपनी पुलिस टीम के साथ पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन में यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि उन्हें सड़क पर चलते समय किन बातों का खयाल रखना है।
छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने व समाज सेवा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। इसी क्रम में गवर्नमेंट हाई स्कूल, सोनीपत में बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया।
छात्रों को बताया गया कि सड़क पार करते समय हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करें, नाबालिग वाहन न चलाएंं, वाहन में सफर करते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। ट्रैफिक सिग्नल व यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।