फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा से रहे सजग : सैनी

Tue, 14 Oct 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 3 : प्राकृतिक आपदा जागरूकता कार्यक्रम में शपथ लेते सदस्य। सूचना विभाग
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों से आपदा को लेकर सजग और जागरूक रहने की अपील की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता विकास सैनी और ट्रेनिंग अफसर संजय, रेडक्रॉस सोसाइटी सोनीपत ने अध्यापकों और विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा से बचाव, प्रबंधन और तैयारी के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन, बाढ़, सूखा, भूकंप और प्रदूषण जैसी प्राकृतिक चुनौतियों से निपटने के लिए सामुदायिक जागरूकता और प्रशासनिक सहयोग अति आवश्यक है। इस दौरान आपदा नियंत्रण को लेकर जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

विकास सैनी ने कानूनी सहायता स्कीम 2015 के तहत निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है वह अपने मामलों के लिए निशुल्क पैनल अधिवक्ता की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें