फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीएल-2: दिल्ली ने सोनीपत को 4 विकेट से हराया

Sun, 30 Nov 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत की क्रिकेट अकादमी में दो दिवसीय भारत क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-2 के शुभारंभ अवस
विज्ञापन
सोनीपत। रविंद्र क्रिकेट अकादमी में दो दिवसीय भारत क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-2 की शुरुआत हुई। इसमें दिल्ली ने सोनीपत की टीम को चार विकेट से हराया। टॉस जीतने के बाद सोनीपत ने बैटिंग करने का निर्णय लिया। सोनीपत की टीम ने 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए क्रिज पर उतरी दिल्ली की टीम ने 19 ओवर पर 142 रन बनाकर चार विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सीए प्रकोष्ठ की भारत क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-2 प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। टूर्नामेंट में 12 टीम भाग ले रही हैं जो हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। करीब 200 चार्टर्ड अकाउंटेंट दो दिन रोमांचक मुकाबले हुए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है। हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करके राज्य के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। 30 नवंबर की शाम को फाइनल मुकाबला आयोजित होगा।
विज्ञापन

यहां खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, फेयर प्ले अवॉर्ड सहित अनेक पुरस्कार भी घोषित किए जाएंगे। उनके साथ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, चेयरमैन रविंद्र बलियाला, हरियाणा सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नितिन बंसल भी उपस्थित रहे।

फोटो 32: सोनीपत की क्रिकेट अकादमी में दो दिवसीय भारत क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-2 के शुभारंभ अवस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें