फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम है : राकेश जुनेजा

Wed, 26 Aug 2026 08:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की जीवीएम कॉलेज में छात्राओं को संबो​धित करते कंप्यूटर विभागाध्यक्ष राकेश जुनेजा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में बुधवार को बीसीए प्रथम वर्ष की नव-प्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने इसका आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, विभागीय कार्यों और बीसीए पाठ्यक्रम की जानकारी देना था।
प्राचार्य मंजुला स्पाह ने छात्राओं को संबोधित किया। कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां छात्राओं को शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास, संस्कार और अनुशासन के अवसर मिलेंगे। मंजुला स्पाह ने छात्राओं से पूर्ण समर्पण, लगन और आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ शैक्षणिक जीवन शुरू करने को कहा। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष राकेश जुनेजा ने बीसीए पाठ्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह एक रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम है। यह विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कॅरिअर के अवसर देता है। जुनेजा ने छात्राओं को प्रोग्रामिंग, डेटाबेस और वेब तकनीक जैसे क्षेत्रों में मजबूत आधार बनाने को प्रेरित किया। उन्होंने सॉफ्टवेयर विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें