फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर पहुंचा तमिलनाडू के किसानों का जत्था

विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन करते हुए धरने पर समर्थन करने जाते तमिलनाडू के किसान। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली(सोनीपत)। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में तमिलनाडु के किसानों का जत्था तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ व फसल खरीद की गारंटी की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर पहुंचा। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

किसान सभा के राज्य कार्यकारी महासचिव सुमित सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की तानाशाही का जवाब देने और आंदोलन को बदनाम करने की साजिशों को बेनकाब करते हुए तमिलनाडु से लगभग 700 किसान कुंडली बॉर्डर पर चल रहे धरने पर समर्थन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आंदोलन को सफलता तक पहुंचाने के लिए विस्तार का संकल्प दोहराया। तमिलनाडु किसान सभा के नेतृत्व में किसानों का जत्था 11 अगस्त तक कुंडली बॉर्डर पर रुकेगा व उसके बाद तमिलनाडु में इसी तरह से आंदोलन की मजबूती के लिए कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें