फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं बिकती मिली, किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना महामारी के बीच मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं भी बिकने लगी हैं। ऐसे मेडिकल स्टोर संचालकों पर शिकंजा करने के लिए शुक्रवार को ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर व एंटी नार्कोटिक सेल के इंचार्ज ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। दोनों अधिकारियों ने एक व्यक्ति को प्रलोभन ग्राहक बनाकर शहर के मेडिकल स्टोरों पर भेजा। जब ग्राहक ककरोई चौक स्थित सोनीपत मेडिकल हॉल पर पहुंचकर एविल का इंजेक्शन मांगा तो स्टोर संचालक विनोद कुमार ने उसको 100 रुपये में इंजेक्शन थमा दिया। इसके बाद ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर व एंटी नार्कोटिक टीम के इंस्पेक्टर ने तुरंत दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान से एविल के 50 इंजेक्शन व एल्प्राजोलम और क्लोनाजीपाम की 400 गोलियां बरामद की। इसके बाद टीम ने मेडिकल हॉल को सील कर दिया।
विज्ञापन

ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर संदीप हुड्डा व एंटी नार्कोटिक सेल के इंचार्ज योगेंद्र सिंह की टीम ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक युवक को प्रलोभन ग्राहक बनाकर शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर भेजा गया। जब ग्राहक ककरोई चौक पर सोनीपत मेडिकल हॉल पर पहुंचा तो मेडिकल हॉल के संचालक विनोद कुमार से नशे के लिए एविल का इंजेक्शन खरीदा। इस पर ग्राहक ने मेडिकल हॉल के संचालक को 100 रुपये दे दिए। तभी ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर संदीप हुड्डा व एंटी नार्कोटिक सेल के इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने इंजेक्शन मिलने पर मेडिकल हॉल पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से टीम को 50 एविल के इंजेक्शन व एल्प्राजोलम और क्लोनाजीपाम की 400 गोलियां बरामद हुई। इस पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर संदीप हुड्डा ने सोनीपत मेडिकल हॉल को सील कर दिया और मेडिकल हॉल का लाइसेंस रद्द करने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें