फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई उमंग और खुशहाली का प्रतीक है बैसाखी उत्सव : दिवान

विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल दिवान, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार व अन्य। स्रोत 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित हर्ष मेकर हॉल में सोमवार को पंजाबी गौरव संघ सोनीपत की ओर से बैसाखी पर्व मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी समाज की समृद्ध परंपराओं और खुशहाली की झलक देखने के लिए मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान रहे।
उन्होंने कहा कि बैसाखी का त्योहार नई उमंग और खुशहाली का प्रतीक है। पंजाबी समाज ने अपनी कड़ी मेहनत और जीवंत संस्कृति से पूरे विश्व में एक विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और अपनी जड़ों से जोड़े रखने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, सतीश वर्मानी, अशोक कपूर, अशोक सहगल और चंदर सैन अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सतीश डेमबला, वीरेंद्र घावरी, प्रदीप वधवा, विनय कुमार, सतीश तनेजा, राजेंद्र कुकरेजा, शंकर भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें