फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धन्वंतरि दिवस पर आयुष कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच

Sun, 19 Oct 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आयुष विभाग की ओर से धानक बस्ती स्थित संत कबीर सामुदायिक केंद्र में शनिवार को भगवान धन्वंतरि जयंती पर आयुष चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को आयुर्वेदिक परामर्श, निशुल्क औषधियां व स्वास्थ्य परीक्षण सेवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन

योग सहायकों की तरफ से योग अभ्यास और प्राणायाम के माध्यम से रोगों की रोकथाम की जानकारी दी गई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के जनक एवं आरोग्य के देवता है।
यह दिवस स्वस्थ भारत-सशक्त भारत के संकल्प के रूप में मनाया जाता है। इसमें मुख्य रूप से विधायक निखिल मदान, भाजपा नेता ललित बत्रा, तरुण देवीदास भी पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक पंकज दुगल और मुकेश का सहयोग रहा।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, आनंदपुर झरोठ में हवन किया गया। जिसमें डॉ. हिमांशी व डॉ. जितेश ने भगवान धन्वंतरि से आरोग्य, समृद्धि एवं शांति की कामना की। गांव आंवली में भी भगवान धन्वंतरि जयंती पर हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें