फोटो - राजकीय कॉलेज भैंसवाल कलां में खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों के साथ शिक्षक।
- फोटो : Archive
गोहाना। राजकीय कॉलेज भैंसवाल कलां में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में आयुष, रवि और अंशुल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में राधिका, काजल और यशिका ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
शॉटपुट में लड़कों में अंशुल, आयुष और अमन तथा लड़कियों में तमन्ना, समीक्षा और खुशी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। लंबी कूद में लड़कों में आयुष, अमन और नितिन तथा लड़कियों में दीपिका, माफी और कीर्ति ने बाजी मारी।
विजेता खिलाड़ियों को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के पूर्व कुलपति डॉ. जय प्रकाश यादव और कॉलेज प्राचार्य सूरज प्रकाश यादव ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नवीन मलिक, जैन कुमार, डॉ. विनय भाटिया, अश्वनी कुमार, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. नमिता रानी और मंजीत मौजूद रहे।