फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतरविद्यालय भाषण स्पर्धा में आयुष व आरुष रहे प्रथम

Fri, 22 Nov 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 45- सोनीपत के हिंदू विद्यापीठ स्कूल में अतिथियों व प्रबंधन के साथ भाषण प्रतियोगिता के विजे
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू विद्यापीठ स्कूल में स्वर्गीय बाबू जयकिशन अग्रवाल की 110वीं जयंती पर अंतरविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से डीन डॉ. विनीता हुड्डा, सम्मानित अतिथि हिंदू संस्था के वरिष्ठ सदस्य शिवजी लाल गुप्ता व मदनलाल गोयल रहे।
विज्ञापन

हिंदू शैक्षणिक एवं धर्मार्थ समिति के चेयरमैन राजीव अग्रवाल जी व प्रधानाचार्य अनीता गौतम ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। भाषण प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों के 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में द वैदिक एरा पब्लिक स्कूल सोनीपत के आयुष व आरुष ने प्रथम, ऋषिकुल विद्यापीठ के कनन बाला व अंशिका द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रेष्ठ वक्ता के रूप में द वैदिक एरा पब्लिक स्कूल के आरुष ने प्रथम, आयुष प्रताप ने द्वितीय व ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल की कनन बाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्राइट स्कॉलर स्कूल की आसनी ने प्रथम सांत्वना पुरस्कार, हिंदू विद्यापीठ की हिमांशी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें