फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के वन से लौटने पर दीपों से सजाई गई थी अयोध्या : ओमप्रकाश

Mon, 20 Oct 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के नीलम माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ के दौरान मौजूद महिलाएं। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
सोनीपत। श्रीराम परिवार संस्था की ओर से चार मरला स्थित नीलम माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन व श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। संस्था के प्रमुख ओमप्रकाश अरोड़ा ने रामचरितमानस का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने सुनाया कि रावण वध के बाद श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, अंगद, विभीषण सहित पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे। नंदीग्राम में उतरने के बाद श्रीराम ने गुरु वशिष्ठ से आशीर्वाद लिया। माताओं, भरत व शत्रुघ्न से भेंट की।
श्रीराम के वन से लौटने पर अयोध्या नगरी को दीपों से जगमग किया गया था। आरती की थालियां सजाकर श्रीराम की आरती उतारकर मंगल गीत गाए गए थे। श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होंने राम राज्य की स्थापना की जो शांति, समृद्धि का प्रतीक बना।
विज्ञापन

कथा के बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में पवन सहगल, ललित बत्रा, मनोज, अश्विनी शर्मा, अशोक, अनूप धवन, महेश पांडे, विजय, रामनिवास, राजन मनचंदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें