फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसआईआर को लेकर शुरू होगा जागरूकता अभियान, मतदाता सूची पर रहेगा विशेष फोकस

Tue, 09 Jun 2026 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सुभाष चौक पर आयोजित बैठक के दौरान एसआईआर को लेकर समीक्षा करते जिला अध्यक्ष स
विज्ञापन
सोनीपत। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक सोमवार को सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष संजीव दहिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की समीक्षा की गई। इसमें निर्णय लिया कि 15 जून से 14 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम में पार्टी स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने स्पष्ट किया कि आगामी एसआईआर की समीक्षा को लेकर पार्टी पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष कार्यक्रम में सभी बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूचियों की बारीकी से जांच की जाएगी।
इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी नागरिक का गलत वोट न बने और कोई भी वैध वोट मतदाता सूची से कटे नहीं। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनके वोट बनवाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, जयभगवान आंतिल, जयवीर आंतिल, संत कुमार (प्रभारी राई हलका) उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, पार्षद जयकंवार खत्री, संजय बड़वासनी, राजेश मलिक, नवीन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें