फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तनावरहित जीवन के लिए योग अपनाएं

Tue, 09 Jun 2026 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। आयुष विभाग हरियाणा और योग आयोग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते आईटीआई गन्नौर और राजलू गढ़ी में योगाभ्यास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य पुरुषोत्तम ने विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान तनावपूर्ण जीवनशैली में योग ही स्वस्थ शरीर और शांत मन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग और प्राणायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
योग सहायक जीत राम ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस ब्लाक, जिला और राज्य स्तर पर मनाया जाएगा। इस दौरान डाॅ. ज्योति मान, अमन कुमार, संदीप और उषा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें