फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुरस्कार आवेदन पोर्टल 20 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 11 Nov 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता विभाग ने वर्ष 2025-26 के दौरान दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग की ओर से विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे जिसका उद्देश्य दिव्यांगों के सशक्तीकरण, समान अवसरों की उपलब्धता और उनके हित में किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी, स्वयं रोजगार प्राप्त दिव्यांग व्यक्ति, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता (सरकारी/निजी क्षेत्र), सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति, सर्वश्रेष्ठ संस्था, दिव्यांगों के लिए अनुकूल वातावरण निर्माण करने वाले उत्कृष्ट कार्यकर्ता, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यक्ति और किशोर-किशोरी जैसी श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
पुरस्कारों की राशि 15 हजार से 50 हजार तक निर्धारित की है। साथ ही प्रशस्ति पत्र, पदक और मानपत्र भी दिए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं अपनी उपलब्धियों और प्रमाणपत्रों सहित पूर्ण विवरण ऑनलाइन पोर्टल https://award.socialjusticehry.gov.in पर 20 नवंबर तक अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आवेदक अपने आवेदन संबंधित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट https://socialjusticehry.gov.in/notifications-order पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गठित ज्यूरी समिति का निर्णय अंतिम होगा और इस संबंध में किसी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य समाज में दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर, सम्मानजनक जीवन प्रदान करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित कर अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें