फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब के खर्चे को लेकर हुए विवाद में हुई थी ऑटो चालक की हत्या

Tue, 12 May 2026 08:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: अन्नू का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित निफ्टम चौक के पास ऑटो चालक की हत्या का आरोप ट्रक चालक पर लगा है। आरोप है कि शराब पीने के दौरान खर्च को लेकर कहासुनी होने पर ट्रक चालक ने ऑटो चालक के सिर पर लकड़ी के फट्टे से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक ने देर रात निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रत्यक्षदर्शी ने परिवार को वारदात की जानकारी दी है।
विज्ञापन


गांव नांगल कलां निवासी सारुख खान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके भाई अन्नू कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो चलाते थे। उनके भाई रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे निफ्टम रोड से शराब ठेका रोड पर स्थित कंपनियों के पास सवारियों के इंतजार में खड़े थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे।
परिजन उनकी तलाश करते हुए सेक्टर-57 फेस-4 कुंडली में त्रिवेणी कंपनी के सामने पहुंचे थे तो अन्नू सड़क के किनारे फुटपाथ पर गंभीर हालत में मिले। उनका मोबाइल फोन और पर्स नहीं मिला जबकि पास में एक अन्य मोबाइल फोन पड़ा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शी ने खोली वारदात की परतें

घटनास्थल के पास सैलून चलाने वाले बैजू ठाकुर ने परिजनों को बताया कि कुछ देर पहले ट्रक का चालक अन्नू के पास आया था। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान शराब के खर्च को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद ट्रक चालक वहां से कुछ दूरी पर गया और फिर लकड़ी का डंडा (फट्टा) लेकर लौटा और अन्नू के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए थे। वह बाद में भाग गया था। हमला करने के दौरान आरोपी का मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया था।
विज्ञापन


उपचार के दौरान मौत

परिजन अन्नू को तुरंत बहालगढ़ रोड स्थित अस्पताल लेकर गए जहां पर उसने रात करीब 11 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में उनके भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें