फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब तस्करी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 08:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। क्राइम यूनिट की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के मामले में दूसरे आरोपी दिल्ली के पूठ कलां निवासी रवि को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 मई 2024 को हल्दाना बाॅर्डर के पास गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन में तस्करी के लिए शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक पुलिस टीम को टक्कर मारने का प्रयास करते हुए फरार हो गया। पीछा करने पर भिगान टोल के पास एक टैंपो दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला, जिसमें से 100 पेटी शराब बरामद हुई थी। मामले में पहले एक आरोपी संजय गिरफ्तार हो चुका है। रवि को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें