फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑटो चालक लापता, छह लोगों पर बंधन बनाने या मार देने का शक

Wed, 11 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव पलड़ा का ऑटो चालक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उनकी पत्नी ने छह लोगों पर रुपये के लेनदेन में बंधक बनाकर रखने या मारने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गांव पलड़ा निवासी आरती ने पुलिस को बताया कि उनके पति रोहित उर्फ रॉकी ऑटो चलाते हैं। उनके पति का जसबीर, कुल्ली, रविंद्र, सोनू, गीता व मंजीत के साथ पैसे का लेनदेन था। आरती का आरोप है कि 5 जून को उनके पति घर से बहालगढ़ गए थे। वह मोबाइल व ऑटो घर पर छोड़ गए थे। उसके बाद वह लौटकर नहीं आए।
आरती को शक है कि उनके पति को मार दिया गया है या बंधक बनाया गया है। उन्होंने छह लोगों पर इसका आरोप लगाया है। पुलिस ने बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें