फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 46.09 करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम

Tue, 27 May 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा व बुनियादी ढांचे के विकास को ध्यान में रखते हुए नए ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। इस पर 46.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ऑडिटोरियम का निर्माण होने से सेमिनार, कार्यशाला, वीवीआईपी बैठकों के साथ छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 1200 सीटों की क्षमता वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण का जिम्मा हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को सौंपा गया है। कॉरपोरेशन ने निर्माण कार्य की शुरुआत करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया था।
साथ ही 5 जून तक टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में ऑडिटोरियम के निर्माण की शुरुआत की जाएगी। अत्याधुनिक ऑडिटोरियम में दो आधुनिक छोटे सेमिनार हॉल व 2 वीआईपी विश्राम गृह भी बनाए जाएंगे। विवि परिसर में बनने वाले ऑडिटोरियम को लेकर आधुनिक डिजाइन के साथ व्यवस्थित रूप से योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

ऑडिटोरियम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेमिनार, कार्यशालाओं के लिए उपयुक्त होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कालाकारों को ऑडिटोरियम में बेहतर मंच मिल सकेगा, जो शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को और समृद्ध करेगा।
ऑडिटोरियम में यह की व्यवस्थाएं होंगी
ऑडिटोरियम में लाइट व साउंड सिस्टम
वॉल काउसिटिक (साउंड की आवाज को गूंजने से रोकने के लिए)
1200 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था
ऑडिटोरियम के अंदर दो छोटे सेमिनार हॉल
सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी के लिए एक हॉल
कलाकारों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था
ऑडिटोरियम में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था

ऑडिटोरियम में सीसीटीवी, बड़ी स्क्रीन, एयरकंडीशनर
ऑडिटोरियम में बैठने के लिए कुर्सियां व अन्य फर्नीचर
प्रबंधकों के लिए एक छोटा कार्यालय
वीआईपी के लिए दो विश्राम गृह
एक कैंटीन कार्यक्रमों के लिए (जरूरत अनुसार)
ऑडिटोरियम की बेसमेंट व ऊपर पार्किंग क्षेत्र
डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑडिटोरियम का निर्माण करवाया जाना है। इसके लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन को जिम्मेदारी दी गई है। ऑडिटोरियम के निर्माण से विश्वविद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेमिनार, कार्यशाला जैसे कार्यक्रम के लिए एक ही जगह सुदृढ़ व्यवस्था मिल सकेगी। ऑडिटोरियम की बेसमेंट व ऊपरी स्तर पर पार्किंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

नरेश भारद्वाज, एसडीओ कंस्ट्रक्शन विभाग, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें