फोटो :37: ,खरखौदा में दी सोनीपत केंद्रीय व सहकारिता बैंक शाखा में रखी तिजोरी, जिसे काटने का प्र
खरखौदा। रोहतक रोड स्थित दी सोनीपत केंद्रीय व सहकारिता बैंक शाखा में चोरों ने ताले तोड़कर वेल्डिंग कटर से तिजोरी को काटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। चोर शाखा से सीपीयू व तीन मॉनीटर चोरी कर ले गए। सुबह कर्मचारी शाखा में पहुंचे तो वारदात का पता चला, जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया।
रोहतक मार्ग पर दी सोनीपत केंद्रीय व सहकारिता बैंक की शाखा है। शाखा के मैनेजर रमेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि सुबह जब कर्मी बैंक पहुंचे तो मुख्य गेट के चारों ताले टूटे मिले। चोर बैंक की तिजोरी को वेल्डिंग कटर से काटने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। सफल नहीं होन पर सीपीयू और तीन मॉनीटर चोरी कर ले गए।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे दो संदिग्ध
चोरी की वारदात सीसीटीवी में भी दिखाई दे रही है। दो संदिग्ध रात में बैंक में घुसते हैं और सबसे पहले प्रांगण की लाइट बंद कर वहां पर रखी सीढ़ी को दीवार पर लगाकर सीसीटीवी की तारों को तोड़ देते हैं। जिसके बाद ताले तोड़ते हैं। इसके बाद चोरों ने बैंक की लाइट को अंदर से बंद क वारदात को अंजाम दिया।
पहले भी हो चुकी है चोरी की वारदात
बैंक की इस शाखा को चोरों ने तीसरी बार निशाना बनाया है। इससे पहले 21 जुलाई, 2022 की रात को चोर बैंक में घुसकर गार्ड की बंदूक चोरी कर ले गए थे। तब भी चोरों ने तिजोरी काटने का प्रयास किया था। बाद में बंदूक बेचने के लिए राजस्थान पहुंचे तो वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं 20 फरवरी को फिर से चोर बैंक में घुसे, लेकिन इस बार भी तिजोरी नहीं खुली। चोर बायोमीट्रिक मशीन और कुछ कागजात चोरी कर ले गए थे।
बैंक में चोरी की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों ने तिजोरी काटने का भी प्रयास किया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा