फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक पर नुकीले हथियार और डंडे से हमला

Thu, 22 May 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव लाठ में युवक पर हमला करते सीसीटीवी में दिख रहे हमलावर। स्रोत : वीडियोग्रैब
विज्ञापन
सोनीपत। गांव लाठ में अड्डे पर हुक्का पी रहे युवक पर परिवार के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। युवक पर नुकीले हथियार और डंडे से वार किए गए। घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव लाठ निवासी अजय ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह अड्डे पर बैठकर हुक्का पी रहा था। उसी दौरान उनके परिवार का दीपक अपने तीन साथियों के साथ आया और उन पर हमला कर दिया। दीपक के हाथ में बर्फ तोड़ने वाला सुआ और उसके साथियों के पास डंडे थे। अजय ने बताया कि दीपक के परिवार से तनातनी चल रही है।
बातचीत से मनमुटाव को को दूर करने की कोशिश भी हुई। उसके बावजूद दीपक रंजिश रख रहा था। उन्हें घायल करने के बाद हमलावर धमकी देकर चले गए। उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। अजय ने बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी लगा हुआ है, जिसमें चारों हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घायल को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें