फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाना खाने ढाबे पर जा रहे छात्रों पर हमला, एक बेहोश हुआ

Fri, 12 May 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। मुरथल विश्वविद्यालय के पास छात्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। छात्र अपने दो साथियों के साथ मुरथल ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। हमले में घायल हुए छात्र को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुरथल विवि के स्नातकोत्तर के छात्र अंकुश ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह पानीपत के गढ़ी गांव का रहने वाला है। वह हॉस्टल में रहता है। वह 8 मई को रात साढ़े 11 बजे कैंपस से बाहर खाना खाने जा रहा था। उनके साथ सहपाठी नवनीत और सूरज थे। वह पिछले गेट से निकलकर आगे गए तो उनके विश्वविद्यालय के कुछ छात्र आए और उन पर हमला कर दिया। हमला करने वाले छात्रों में विशाल, निखिल, आर्यन यादव, चेतन यादव, अभिमन्यु, पंकज और उनके अन्य साथी थे। उन्होंने अंकुश को पकड़ लिया। पहले हुए झगड़े की रंजिश का आरोप लगा लोहे के पाइप और पंच से हमला कर दिया। अंकुश बेसुध हो गया। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें