फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिल भरने पर भी मीटर लगवाने गया तो डिफाल्टर दिखाया

Fri, 12 May 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21. सीजीआरएफ के दरबार में शिकायत सुनते अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर।संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली बिलों में त्रुटियां ठीक कराने को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। कालूपुर के कर्मबीर बुधवार को बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में लगे उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) के दरबार में पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक साल पहले बिल भर दिया था। प्लॉट में मीटर लगाने के लिए आवेदन किया तो अधिकारियों ने उसे बिजली डिफाल्टर बता दिया। जिससे मीटर लगवाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कालूपुर के कर्मबीर ने मामले की शिकायत अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर को दी। इस पर संबंधित उपमंडल अभियंता को जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। सीजीआरएफ के दरबार में बिलों में हुई गड़बड़ी को लेकर पांच शिकायतें पहुंचीं। इस पर सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके खन्ना ने शिकायतें सुनीं। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक माह के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इन शिकायतों को संबंधित उपमंडल अभियंता तक भेजा गया। इस दौरान कार्यकारी अभियंता अश्वनी कौशिक, उपमंडल अभियंता प्रदीप खोखर, विक्की गहलावत, अश्वनी धनखड़, कनिष्ठ अभियंता ओमपाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
खेतों में बिजली आपूर्ति को लेकर दी शिकायत
मोहाना गांव के ग्रामीणों ने खेतों में बिजली की कम आपूर्ति होने की शिकायत दी। ग्रामीणों ने बताया कि मोहाना गांव में 27 एकड़ भूमि में पावर हाउस बनने के बाद घरेलू बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हुई है, लेकिन खेतों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक न होने की वजह से उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है। फरमाणा से लेकर मोहाना के खेतों तक फीडर बनाकर नई लाइन बिछाई गई, लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति शुरू नही की गई है। इस दौरान युद्धविंद्र सिंह, हवासिंह, सुरेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें