फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में आए अंबाला के किसान पर हमला, बाइक भी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/कुंडली। कुंडली बॉर्डर स्थित धरनास्थल से बाइक में पेट्रोल डलवाने गांव अटेरना गए अंबाला के किसान और उसके साथी पर 10-12 युवकों ने हमला कर दिया। किसान के सिर में डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। युवा किसान जान बचाने के लिए बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। वह जब साथियों के साथ मौके पर पहुंचा तो उसकी बाइक नहीं मिली। शिकायत पर कुंडली थाना ने मारपीट, धमकी देने व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंबाला के गांव केसरी निवासी गुरदीप सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल होने आया हुआ है। वह सोमवार रात को करीब आठ बजे अपने साथी अभिषेक के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गांव अटेरना स्थित पेट्रोल पंप पर गए थे। गुरदीप सिंह का आरोप है कि जब वह गांव में पहुंचे तो वहां पर 10-12 युवक पहले से खड़े थे। जिनमें से कई ने शराब पी रखी थी। उनके गांव में जाते हुए युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक युवक ने डंडा उसके सिर में मार दिया। जिससे उसका सिर फूट गया और वह लहूलुहान हो गए। अचानक हुए हमले के बाद वह मौके पर अपनी बाइक छोड़कर जान बचाकर भाग निकले। उसके बाद वह धरनास्थल पर पहुंचे और साथियों को साथ लेकर बाइक लेने गए तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। एक दिन बाद उनकी दिल्ली मेें ट्रैक्टर परेड थी। जिसके चलते वह उस दिन पुलिस के पास नहीं गए। अब उसने पुलिस को अपनी शिकायत दी है। घटना के दिन पंजाब के एक अन्य किसान पर भी हमला किया गया था।
वर्जन
अंबाला के युवक ने मामले की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किसान की बाइक का पता लगाया जा रहा है। जल्द हमलावरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें