फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत-जींद रेलवे स्टेशन पर होगी एटीएम की सुविधा

Tue, 11 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
स्टेशन परिसर में गंदगी का आलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जींद तथा सोनीपत रेलवे स्टेशन सोनीपत पर एटीएम बूथ नहीं होने की परेशानी से रेलयात्रियों को जल्द ही निजात मिल पाएगी। सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले सोनीपत व जींद रेलवे स्टेशन पर एटीएम की सुविधा बढ़ाने के लिए दिल्ली मंडल के डीआरएम को पत्र लिखा है। सांसद रमेश कौशिक का कहना है कि वर्षों से इन स्टेशनों पर यात्रियों की मांग को लेकर यह कदम उठाया गया है। इससे पहले, इस समस्या को लेकर रेलयात्री संघ के पदाधिकारी सांसद व डीआरएम को भी पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन


दो मंजिला नई बिल्डिंग बनाने के लिए हटाया गया था एटीएम
वर्ष 2008-09 के दौरान सोनीपत रेलवे स्टेशन पर एटीएम की सुविधा यात्रियों को दी गई थी। दो मंजिला नई बिल्डिंग के निर्माण को लेकर इस एटीएम को वर्ष 2013 के दौरान हटा दिया गया था। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दो मंजिला नई बिल्डिंग अत्याधुनिक वीआईपी लांज का निर्माण 35 लाख, उच्च श्रेणी वेटिंग रूम 7.50 लाख और सामान्य वेटिंग रूम 12 लाख रुपये से तैयार किए गए हैं। इस बिल्डिंग में बनाए गए रिटायरिंग रूम, क्लॉक रूम, वीआईपी रूम और नए पूछताछ केंद्र का उद्घाटन सांसद रमेश कौशिक ने 21 अक्टूबर 2015 को किया था। लेकिन इसमें एटीएम की सुविधा न मिलने से यात्री परेशान हैं।

खरकराम स्टेशन पर पैसेंजर के ठहराव की मांग
करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन का उद्घाटन 26 जून किया गया था। इस लाइन पर जींद जिले में खरकराम स्टेशन का हॉल्ट बना हुआ है, लेकिन पैसेंजर ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है। यात्रियों की डिमांड को लेकर खरकराम स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के स्टॉपेज कराने की मांग को लेकर सांसद ने डीआरएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पहले सोनीपत रेलवे स्टेशन पर एटीएम का सुविधा हुआ करती थी। दो मंजिला नई बिल्डिंग के तैयार करने के लिए तीन साल पहले एसबीआई के एटीएम को हटा दिया गया था।
-विजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक, सोनीपत 

यात्रियों की मांगों को लेकर डीआरएम को पत्र लिखा गया है। सोनीपत व जींद रेलवे स्टेशनों पर एटीएम की सुविधा व नई रेलवे लाइन पर खरकराम हाल्ट पर पैसेंजर ट्रेन की रुकवाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन

रमेश कौशिक, सांसद, सोनीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें