फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आई कॉल तो दे दी जानकारी, खाते से कट गए 68 हजार

Thu, 08 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हर के कच्चे क्वार्टर में एक स्टोर मालिक को झांसे में लेकर डेबिट कार्ड का पासवर्ड पूछकर खाते से करीब 68 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। स्टोर मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।    
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर स्थित स्टोर के मालिक गुलशन लाल ने बताया कि उसका खाता एटलस रोड स्थित यश बैंक में है। बैंक ने उसे एक डेबिट कार्ड दिया था, जिसका लंबे समय से वह इस्तेमाल नहीं कर रहा था। मंगलवार को डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए उसने बैंक में पहुंचकर कार्ड का पासवर्ड पूछा। इसके बाद बुधवार सुबह उसके फोन पर एक कॉल आई।
फोन करने वाले ने कहा कि वह मुंबई से बैंक का प्रतिनिधि अजय कुमार बोल रहा है। प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि आपने एक दिन पहले ही बैंक से पासवर्ड पता किया है। इस पर उसे प्रतिनिधि की बात पर यकीन हो गया कि वह कॉल बैंक से संबंधित किसी अधिकारी की है। इससे उसने सब जानकारी उसे दे दी। देखते ही देखते उसके खाते से करीब 68 हजार रुपये उड़ गए। मामले की सूचना बैंक अधिकारियों और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

जांच जारी है
थाना सिविल लाइन प्रभारी वीरेंद्र राव ने बताया कि डेबिट कार्ड का नंबर पूछकर करीब 68 हजार रुपये उड़ाने की शिकायत मिली है। फोन करने वाले अपना परिचय मुंबई से अजय कुमार के रूप में दिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कॉल मुंबई से नहीं, बल्कि बिहार से की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें