सोनीपत। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 37वीं उत्तर क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। 16 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की शॉटपुट स्पर्धा में रक्षित बेनीवाल और लड़कियों की लॉन्ग जंप में भावना ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं हैमर थ्रो में मेहुल ने कांस्य पदक जीता।
एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि रक्षित ने शॉटपुट और भावना ने लॉन्ग जंप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। मेहुल ने हैमर थ्रो में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, महासचिव प्रदीप मलिक और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की सदस्य ग्रीवेंस कमेटी के राजकुमार मिटान ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो :: रक्षित बेनीवाल