फोटो 01:सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में आयोजित कार्यशाला के दौरान मौजूद विद्यार्थी
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में बुधवार को खिलाड़ियों में चोटों की रोकथाम के लिए पोषण संबंधी विचार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के विशेषज्ञ प्रो. भगत सिंह ने विश्वविद्यालय में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं को ऐसे महत्वपूर्ण पोषण संबंधी बिंदुओं के बारे में जानकारी दी जिनका ध्यान भविष्य में खिलाड़ी व ट्रेनर के रूप में अपने कॅरिअर में रख सकें।
उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, उचित जल संतुलन, रिकवरी संबंधी पोषण और सूक्ष्म पोषक तत्वों का प्रबंधन कर चोटों के जोखिम को कम किया जा सकता है। डीन प्रो. योगेश चंद्र ने कहा कि खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए पोषण के वैज्ञानिक पहलुओं की समझ अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि सही पोषण न केवल खिलाड़ियों के प्रदर्शन में वृद्धि करता है बल्कि चोटों की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुलपति अशोक कुमार ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।