फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अस्पताल में सीएमओ ने मरीजों और पार्किंग सुधार के दिए निर्देश

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण का व्यवस्थाओं की जांच करती सिविल सर्जन डाॅ. अनुराध
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन ने व्यापक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पहले रसोई का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री और भोजन की गुणवत्ता जांची, साथ ही मरीजों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ओपीडी पंजीकरण काउंटर की जांच में कतार में खड़े मरीजों से बातचीत की और कंप्यूटर ऑपरेटर के व्यवहार का मूल्यांकन किया। उन्होंने चारों काउंटर लगातार संचालित रखने और पर्ची बनवाने में लंबी प्रतीक्षा न होने के निर्देश दिए।
डॉ. जैन ने अस्पताल के वार्डों की स्थिति की समीक्षा की और शिकायतों के निस्तारण व सुधार के लिए अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया। इसके अलावा, पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए निर्माण सामग्री हटवाने और सफाई कराने के निर्देश दिए ताकि वाहनों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो और एंबुलेंस की आवाजाही में बाधा न आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें